फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: चुनाव नतीजों के लिए तैयारियां पूरी, चार हजार से ज्यादा राउंड में होगी मतगणना

Fri, 24 May 2024 11:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 4 जून को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती प्रारंभ होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की माध्यम से डाले गए मतों की गिनती की जाएगी और उसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 जून को होने वाली मतगणना की प्रक्रिया के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए 29 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती होगी। मतगणना की वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी कवरेज के साथ ही मतगणना स्थल पर ट्रेंड-टीवी पर भी रुझान जारी होंगे। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य के 25 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 29 मतगणना केंद्र होंगे। जोधपुर, नागौर, करौली-धौलपुर एवं गंगानगर लोकसभा क्षेत्रों में दो-दो मतगणना केंद्र होंगे। प्रदेश में ईवीएम के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती 4,033 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए कम से कम 20 राउंड की काउंटिंग होगी, जबकि ज्यादा से ज्यादा 28 राउंड की मतगणना होगी। मतगणना के लिए कुल 235 कक्ष होंगे, जबकि पोस्टल बैलेट के लिए 62 कक्ष होंगे। ईवीएम के मतों की गणना के लिए 2,713 टेबल्स और पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस से डाले गए मतों की गणना के लिए 800 टेबल्स लगाई जाएंगी। 

3,500 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त

गुप्ता ने बताया कि मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना टेबल्स के लिए कुल 3500 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश में मतगणना के लिए 1200 से ज्यादा एआरओ की ट्रेनिंग हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुल 56 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


ईवीएम की मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। इसी प्रकार, पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक काउंटिंग सुपरवाइजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। माइक्रो ऑब्जर्वर केन्द्र सरकार के विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी होंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  ईवीएम/पोस्टल बैलेट की टेबल पर अभ्यर्थी के काउंटिंग एजेंट भी रहेंगे। स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना हॉल तक मशीनें पहुंचने के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था निर्धारित की गई है, जिसका सीसीटीवी कवरेज होगा। इलेक्शन ऑब्जर्वर के अतिरिक्त किसी को भी मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। 

केवल रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और काउंटिंग सुपरवाइजर जो ईटीपीबीएमएस से जुड़े हैं, केवल वे ही ईटीपीबीएमएस सिस्टम ओपन करने के लिए ओटीपी हेतु मोबाइल ले जा सकेंगे तथा इसके पश्चात मोबाइल बंद कर प्रेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराएंगे।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना के आधे घंटे बाद 8:30 बजे ईवीएम से मतगणना प्रारंभ होगी। बैलेट की मतणना समाप्त होते ही अभ्यर्थी वार डाक मतपत्रों के परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रत्येक राउंड पूरा होने पर उस राउंड के परिणाम की घोषणा की जाएगी तथा दूसरे राउंड की गिनती प्रारंभ होगी। 

ट्रेंड-टीवी पर आएंगे रुझान

मतगणना केंद्र पर एक पृथक कक्ष में मीडिया सेंटर बनाया गया है, जहां टेलीफोन, कम्प्यूटर एवं इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मीडियाकर्मियों के लिए आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किए गए हैं। मतगणना स्थल पर मीडियाकर्मियों को मतगणना के नवीनतम रुझान एवं परिणाम से अवगत कराने के लिए मीडिया सेंटर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर आयोग की आईटी एप्लिकेशन ट्रेंड-टीवी के माध्यम से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई है। इससे मीडियाकर्मियों को एक ही स्थान पर मतगणना के नवीनतम रुझान एवं परिणाम उपलब्ध होंगे।

'वोटर हेल्पलाइन एप' पर भी रुझान

इसके अतिरिक्त राज्य के आमजन को लोकसभा आम चुनाव की मतगणना के रुझान एवं परिणाम से अवगत कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceorajasthan.nic.in/ पर भी लिंक दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की मतगणना की राउंडवाइज सूचना उपलब्ध रहेगी।  मतगणना की समाप्ति के पश्चात प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र का आधिकारिक परिणाम भी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप पर भी मतगणना के रुझान एवं परिणाम उपलब्ध रहेंगे।

अतिशबाजी, डीजे और जुलूस पर रोक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अनुसार मतगणना के पश्चात विजय जुलूस, हर्ष फायरिंग, डीजे वाहन का प्रयोग, वाहन रैली आदि जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


जानिये कहां, कितने राउंड में होगी मतगणना

गंगानगर-हनुमानगढ़-     154 राउंड
बीकानेर-        143 राउंड
चूरू-        157 राउंड
झुंझुनू-        177 राउंड
सीकर-        152 राउंड
जयपुर ग्रामीण-    161 राउंड
जयपुर शहर-        151 राउंड
अलवर-         153 राउंड
भरतपुर-         148 राउंड
करौली-धौलपुर-    169 राउंड
दौसा-         158 राउंड
टोंक-सवाईमाधोपुर-     150 राउंड
अजमेर-         148 राउंड
नागौर-         153 राउंड
पाली-         165 राउंड
जोधपुर-        155 राउंड
बाड़मेर-         151 राउंड
जालौर-         181 राउंड
उदयपुर-         166 राउंड
बांसवाड़ा-        167 राउंड
चित्तोड़गढ़-         169 राउंड
राजसमंद-        206 राउंड
भीलवाड़ा-         163 राउंड
कोटा-        156 राउंड
झालावाड़-बारां-    186 राउंड

कहां, कितने वोट पड़े

करौली-धौलपुर-     9 लाख 79 हजार 618 
दौसा-         10 लाख 58 हजार 386 वोट
झुंझुनूं-         10 लाख 94 हजार 900 वोट
बीकानेर-         11 लाख 8 हजार 418 वोट
भरतपुर-         11 लाख 16 हजार 742 वोट
अजमेर-         11 लाख 90 हजार 439 वोट
राजसमंद-         12 लाख 3 हजार 299 वोट
टोंक- सवाई माधोपुर     12 लाख 15 हजार 309 वोट
नागौर-         12 लाख 28 हजार 494 वोट
अलवर-         12 लाख 37 हजार 446 वोट
जयपुर ग्रामीण-     12 लाख 38 हजार 818 वोट
सीकर-         12 लाख 74 हजार 270 वोट
भीलवाड़ा-         12 लाख 96 हजार 228 वोट

इन 12 सीटों पर नतीजे देरी से

ज्यादा मतदान होने के कारण इन सीटों पर नतीजे देरी से आएंगे।

बाड़मेर-        16 लाख 75 हजार 287 वोट गिने जाएंगे
बांसवाड़ा-         16 लाख 25 हजार 731 वोट
चित्तौड़गढ़-         14 लाख 88 हजार 898 वोट
उदयपुर-         14 लाख 87 हजार 268 वोट
कोटा-         14 लाख 87 हजार 879 वोट
जयपुर-         14 लाख 49 हजार 612 वोट
जालोर-        14 लाख 44 हजार 866 वोट
झालावाड़-बारां-     14 लाख 15 हजार 420 वोट
चूरू-         14 लाख 7 हजार 716 वोट
गंगानगर-         13 लाख 99 हजार 688 वोट
जोधपुर-         13 लाख 70 हजार 616 वोट
पाली-         13 लाख 39 हजार 989 वोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें