फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज से नौ तपा शुरू, आने वाले 72 घंटों में और बढ़ेगी गर्मी, रहेगा तेज लू का असर

Fri, 24 May 2024 09:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में आग बरसाती गर्मी से अब लोगों की जान जाने लगी हैं। कल गर्मी के कारण राजस्थान में पांच लोगों की मौत हो गई। आज से नौतपा शुरू होने के बाद तापमान और बढ़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप अब लोगों की जान लेने लगा है। गुरुवार को भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में 5 मौतें हो गईं। आज से सूर्य का संचरण रोहिणी नक्षत्र में होगा, जिसे नौ तपा कहा जाता है। इस दौरान प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा।

विज्ञापन


नौ तपा के शुरू होने के साथ ही प्रदेश में अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की चेतावनी है कि इस अवधि में जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा संभाग में पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। देश के सबसे गर्म शहरों में 5 राजस्थान के हैं। इनमें बाड़मेर में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2002 में बाड़मेर का अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि 2016 में यहां अधिकतम तापमान 49.5 डिग्री रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें