फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukhdev Singh Murder: गोगामेड़ी हत्याकांड में जुड़ा आनंदपाल की बेटी का नाम; पुलिस के रडार में आई लेडी डॉन चीनू

Sat, 09 Dec 2023 10:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश में आनंदपाल की बेटी चरणजीत उर्फ चीनू का नाम आने पर खुद चीनू ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सफाई दी।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी वैसे तो गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अपराधी रोहित गोदारा ने ली है। लेकिन इस मामले में अब कुख्यात अपराधी आनंदपाल की बेटी चरणजीत (चीनू) का नाम भी सामने आ रहा है। चीनू पुलिस के रडार पर है। फिलहाल तो चीनू अंडरग्राउंड है, लेकिन उसका एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव सिंह के सिर और छाती पर गोलियां मारी थीं। हत्या की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस ने हमलावर रोहित सिंह राठौड़ गांव जूसरिया (थाना मकराना) तथा नितिन फौजी गांव डूंगराजाट (महेंद्रगढ़, हरियाणा) की सूचना देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।

हत्याकांड में मेरा कोई रोल नहीं 
चीनू की आरे से जारी वीडियो में कहा गया है कि सुखदेव गोगामेड़ी उनके लिए आदरणीय हैं। मैं उनको मारना तो दूर उनकी हत्या के बारे में सोच भी नहीं सकती। चीनू ने कहा कि इस मामले में राजनीति करने के बजाय सही ढंग से जांच की जानी चाहिए। इस हत्याकांड में मेरा कोई रोल नहीं है। कुछ लोग इस मामले में मेरे पापा का नाम जोड़ रहे हैं। बिना किसी जांच के सिर्फ राजनीति द्वेष के चलते मुझपर आरोपी लगाए जा रहे हैं, जैसा मेरे पिता के साथ भी किया गया था।
विज्ञापन


चीनू ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी वही शख्स हैं, जो मेरे परिवार की मदद में सबसे आगे खड़े रहते थे। पुलिस ने जब मेरे पिता की हत्या की थी तब सुखदेव सिंह ने ही थे जो मेरे परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए थे।



गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी चीनू राजू ठेहट केस में वांटेड है। चीनू दुबई में रहती है इसी वजह से पुलिस उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है और मामला लंबित है। चीनू दुबई में रहकर ही आनंदपाल गैंग को ऑपरेट करती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें