फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस नेता खाचरियावास का तीखा हमला, कहा- भाजपा का बस चले तो नोटों से भी गांधी का फोटो हटा दे

Mon, 22 Dec 2025 03:43 PM IST
जयपुर ब्यूरो आशीष कुलश्रेष्ठ

सार

Jaipur News: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर महात्मा गांधी और मनरेगा के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना, राम के नाम का झूठा प्रचार और अरावली को नुकसान पहुंचाने की साजिश देश और जनता के खिलाफ है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का बस चले तो वह महात्मा गांधी का फोटो भारतीय नोटों से भी हटवा दे। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार महात्मा गांधी और उनकी विचारधारा का अपमान कर रही है।

विज्ञापन


खाचरियावास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ फैला रही है। मनरेगा का नाम बदलकर “विकसित भारत गारंटीड रोजगार मिशन (ग्रामीण)” किया गया है, लेकिन पूरे कानून या योजना में भगवान राम के नाम का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। इसके बावजूद भाजपा राम के नाम पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी वही महान व्यक्तित्व थे जिनके मन में राम बसते थे और जो कहते थे कि चाहे गीता हो या कुरान, सबमें राजाराम बसते हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज देश में किसी भी नेता में यह हिम्मत नहीं है कि वह ऐसी बात खुले तौर पर कह सके। यही कारण है कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता कहलाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग पाप कर रहे हैं और उन्हें भगवान राम से माफी मांगनी चाहिए। खाचरियावास ने याद दिलाया कि महात्मा गांधी को जब गोली मारी गई, तब भी उनके मुख से “हे राम” निकला था।
विज्ञापन


खाचरियावास ने मनरेगा को लेकर भी भाजपा को घेरा और कहा कि यही वह योजना है जिसे भाजपा के नेताओं ने सत्ता में आते ही “शान से विदा” करने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उसी मनरेगा को कमजोर करने की साजिश की जा रही है।



यह भी पढ़ें- Rajasthan: टीकाराम जूली बोले- VB- G RAM G से मनरेगा का मूल स्वरूप बदला, गरीबों की जीवनरेखा खत्म करने की कोशिश

अरावली पर्वतमाला मामले को लेकर खाचरियावास ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अरावली में आग लगाने और उसे नष्ट करने की कोशिश एक साजिश है। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट देने वाली भाजपा समर्थित कमेटी बिक चुकी है। खाचरियावास ने कहा कि अरावली राजस्थान की जीवनरेखा है, जिसने मानव, जीव-जंतुओं और कई राज्यों की सुरक्षा की है। अगर अरावली नहीं रही तो लोग मर जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाहे सरकार सेना भी लगा दे, अरावली को तोड़ा नहीं जा सकता। यह पूरे देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। खाचरियावास ने चेतावनी दी कि जनता अब जाग चुकी है और अगर जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर अरावली और अपने अधिकारों की रक्षा करेगी। उन्होंने लोगों से भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें