फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर फिर चला जेडीए का बुलडोजर, पिलर 84 से 109 तक हटाए जा रहे अतिक्रमण

Wed, 18 Nov 2026 03:13 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरू की। पिलर 84 से 109 तक करीब 50 निर्माण चिह्नित हैं। प्राधिकरण को 7 दिसंबर को हाईकोर्ट में प्रगति रिपोर्ट देनी है।

विज्ञापन
JDA कारवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बुधवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर जेडीए की प्रवर्तन टीम ने मेट्रो पिलर नंबर 84 यानी सोडाला क्षेत्र से बुलडोजर चलाकर सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान मशीनरी और पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

विज्ञापन

पिलर 84 से 109 तक हटाए जा रहे अतिक्रमण
जेडीए की यह कार्रवाई मेट्रो पिलर नंबर 84 से पिलर नंबर 109 तक करीब एक किलोमीटर के हिस्से में की जा रही है। इस पूरे क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की जद में करीब 50 निर्माण चिह्नित किए गए थे। इनमें से लगभग 25 से 30 निर्माण संबंधित लोगों ने कार्रवाई से पहले ही खुद हटा लिए थे। वहीं, शेष निर्माणों को हटाने के लिए जेडीए की प्रवर्तन टीम बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान लजीज रेस्टोरेंट के कथित अतिक्रमण को भी हटाया गया।

विज्ञापन


पढे़ं: कनिष्ठ अभियंता भर्ती में 1035 पद बढ़े, अब 1909 पदों पर होगा चयन

तीन चरणों में पूरा होगा अतिक्रमण हटाने का अभियान

विज्ञापन

न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण का अभियान तीन चरणों में पूरा करने की योजना है। अभियान का पहला चरण 5 अक्टूबर को गुर्जर की थड़ी से शुरू किया गया था। अब दूसरे हिस्से में कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। जेडीए का उद्देश्य सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाकर चौड़ीकरण का रास्ता साफ करना है, ताकि इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम हो और लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

7 दिसंबर को हाईकोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेडीए की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण को अब तक की कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की प्रगति रिपोर्ट 7 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में पेश करनी है। ऐसे में जेडीए के सामने निर्धारित समय में अभियान पूरा करने और चिह्नित अतिक्रमण हटाने की चुनौती है। बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें