फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बहरोड़ विधायक जसवंत यादव पंचतत्व में विलीन, सीएम भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि; उमड़ा जनसैलाब

Mon, 09 Nov 2026 07:31 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बहरोड़ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत यादव सोमवार को सिलपटा गांव में पंचतत्व में विलीन हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रद्धांजलि देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। कैंसर से जूझ रहे यादव का रविवार को जयपुर में निधन हुआ था।

 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दी डॉ जसवंत यादव को आखिरी विदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरोड़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत यादव सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। खैरथल-तिजारा जिले के सिलपटा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से अपने नेता को विदाई दी। लंबे समय तक राजस्थान की राजनीति में सक्रिय रहे जसवंत यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को खैरथल-तिजारा जिले के ग्राम सिलपटा पहुंचे और स्व. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अंतिम नमन किया। इसके बाद उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जसवंत यादव का निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

जसवंत यादव राजस्थान की राजनीति का जाना-पहचाना नाम थे। अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने बहरोड़ के साथ अलवर जिले की राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे चार बार विधायक चुने गए और अलवर से लोकसभा सांसद के रूप में भी प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

विज्ञापन


पढे़ें: दीपावली पर पटाखों से 98 लोग घायल, 10 की आंखों में लगी चोट; एसएमएस में कराया इलाज

राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में लगातार सक्रियता के चलते उनकी पहचान एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में रही। बहरोड़ और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों और परिचितों की बड़ी संख्या है। उनके निधन से क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में शोक का माहौल है।

कैंसर से जूझ रहे थे जसवंत यादव
जसवंत यादव लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार सुबह जयपुर में उनका निधन हो गया था। उन्होंने सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली थी। उनके बेटे मोहित यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से पिता के निधन की जानकारी साझा की थी।

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक जताने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को सिलपटा गांव में अंतिम संस्कार के साथ ही उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें