फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : प्रेमजाल में फंसाकर महिला ने की दूसरी शादी, फिर पहले पति के साथ मिलकर रचा नया खेल

Wed, 31 Jul 2024 09:48 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सांगानेर में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे करौली निवासी एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शादी करने के बाद अब महिला ने अपने पहले पति के साथ मिलकर दूसरे पति को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवदासपुरा थाना इलाके में एक महिला ने अपने दूसरे पति को हनी ट्रेप में फंसाने की धमकी दी है। महिला ने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरे युवक से शादी की और शादी के बाद पहले पति के साथ मिलकर उसे हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। पीड़ित पति ने अपनी तथाकथित पत्नी और उसके पहले पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करौली निवासी एक युवक ने मामला दर्ज करवाया है कि वह साल-2021 में सांगानेर में रहकर वह कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। उस दौरान उसकी जान-पहचान पड़ोस में रहने वाली एक महिला से हुई। महिला ने खुद को अविवाहित होना बताया और केवल लिव-इन में एक युवक के साथ रहना बताया।

नवंबर 2022 में मनमुटाव होने पर आरोपित महिला ने शिवदासपुरा थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। दिसंबर-2022 में दोनों में राजीनामा होने पर शादी करने का दबाव बनाया। आर्य समाज में शादी कर रजिस्टर्ड मैरिज के बाद दोनों साथ रहने लगे। आरोप है कि उसकी मौजूदगी और गैर मौजूदगी में लिव-इन पार्टनर घर आने-जाने लगा और इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग करना शुरू कर दिया और अपने पहले पति के साथ मिलकर हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें