फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई ईमानदारी...कैश, मोबाइल और घड़ी समेत लावारिस मिला बैग लौटाया

Fri, 28 Apr 2023 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के ट्रैफिक पुलिसकर्मी मामराज ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर लावारिस मिला बैग उसके मालिक का पता लगाकर वापस लौटाया। बैग में 4,800 रुपये कैश, दो महंगे मोबाइल और घड़ी समेत जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के रोड नंबर नौ विश्वकर्मा सीकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस पॉइंट पर यातायात पुलिस कर्मियों को रोड के ऊपर एक लावारिस बैग रखा हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने बैग को चेक किया तो उसमें 4,800 रुपये नकद, जरूरी कागजात, दो ब्रांडेड महंगे मोबाइल, ब्लूटूथ और घड़ी आदि सामान मिला। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल मामराज चौधरी ने जन आधार कार्ड के नंबर लेकर कंट्रोल रूम से मोबाइल नंबर प्राप्त किए, जिसमें दो महिलाओं के दस्तावेज मिले।

विज्ञापन


ट्रैफिक हेड कांस्टेबल मामराज चौधरी ने उन महिलाओं को फोन किया। महिलाओं पूजा टिक्कीवाल और नीलू टिक्कीवाल दोनों बहनों ने बताया कि हम एक्टिवा से खाटू श्याम जी दर्शन करने जा रही थीं। रोड नंबर नौ पर पता ही नहीं चला, कब बैग गिर गया। हरमाड़ा थाना पार करने के बाद बैग देखा, तो बैग एक्टिवा के आगे नहीं था। महिलाओं ने बैग की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस कर्मियों का फोन आया, जब पता चला कि हमारा बैग सही सलामत है। महिलाओं को वापस नौ नंबर इलाके में बुलाकर ससम्मान उनका पूरा सामान और बैग वापस लौटाया गया। महिलाओं ने इस प्रशंसनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियों और खाटू श्याम जी को धन्यवाद दिया। इस सराहनीय कार्य में मामराज चौधरी हेड कांस्टेबल, सुमन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, हरिनारायण सैनी का विशेष योगदान रहा।

पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया...
स्थानीय निवासियों और विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, हरिओम जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोयल, समाजसेवी झाबरमल चौधरी आदि ने सभी पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन से भी निवेदन किया है कि पुलिसकर्मियों का प्रशंसनीय कार्य के लिए हौसला अफजाई जरूर होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें