फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर छात्रा मौत मामला: घर से कुछ दूरी पर मिला था शव, अब विधायक के रिश्तेदार पर परिजनों ने जताया शक

Sun, 07 Jun 2026 05:48 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के प्रतापनगर में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गहराता जा रहा है। परिजनों ने मौत पर सवाल उठाते हुए एक युवक और उसके कथित राजनीतिक संबंधों की जांच की मांग की है। परिवार ने शव लेने से इनकार कर मॉर्च्युरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
संदिग्ध मौत का मामला अब विरोध प्रदर्शन में तब्दील हुआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के प्रतापनगर इलाके में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों के विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया है। रविवार सुबह छात्रा के परिजन अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए और शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक मौत की निष्पक्ष जांच नहीं होती और सभी तथ्य सामने नहीं आते, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में था एक युवक
परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत को केवल आत्महत्या के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि छात्रा के संपर्क में एक युवक था, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उससे बात करता था। परिवार का दावा है कि कुछ दिन पहले उस युवक को छात्रा से संपर्क नहीं रखने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद उसने कथित रूप से धमकी भी दी थी। धरने पर बैठे परिजनों ने पुलिस जांच की दिशा पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि छात्रा अपार्टमेंट परिसर में नहीं पहुंची थी, जैसा कि शुरुआती स्तर पर कहा गया था, तो फिर उसका शव उसी परिसर के पोर्च पर कैसे मिला। परिवार ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया चैट की गहन जांच की मांग की है।

साइकिलिंग के लिए घर से निकली थी छात्रा
शनिवार सुबह अपार्टमेंट के प्रथम तल स्थित पोर्च पर छात्रा का शव मिला था। वह शुक्रवार शाम साइकिलिंग के लिए घर से निकली थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। अगले दिन उसका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक अपार्टमेंट में मिला। घटनास्थल की छत पर छात्रा की चप्पल और चश्मा मिलने के बाद मामले ने और रहस्य पैदा कर दिया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है और हत्या व आत्महत्या दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan: पिता की दोस्ती से नाराज बेटों ने महिला की हत्या की रची साजिश, फिर ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा उठाए गए सभी सवालों और बिंदुओं को जांच में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें