फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: विद्याधर नगर में तेंदुए की दहशत, सीपीडब्ल्यूडी गार्डन में मौजूद लोगों में मचा हड़कंप, वन विभाग अलर्ट

Sat, 07 Dec 2024 07:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में एक तेंदुए की मौजूदगी से दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तेंदुए को सीपीडब्ल्यूडी गार्डन में देखा और तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सीपीडब्ल्यूडी गार्डन में देखा गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को सीपीडब्ल्यूडी गार्डन में पौधों के पीछे देखा। उसके बाद तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


वन विभाग पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है। डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (डीसीएफ) जगदीश गुप्ता ने पुष्टि की है कि तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी मिली है। सरकारी गेस्ट हाउस के पास तेंदुए को देखा गया, जिसके बाद विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई।

गुप्ता के अनुसार विद्याधर नगर इलाके से नाहरगढ़ के वन क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जुड़ा हुआ है। संभवतः भोजन या पानी की तलाश में तेंदुआ यहां पहुंचा होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके पर है। प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने और तेंदुए के करीब जाने से बचने की अपील की है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें