फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दोपहर तक 43.84 फीसदी वोटिंग

Sat, 24 Oct 2026 03:07 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 43.84 फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन
जयपुर में पंचायत चुनावों में मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग में दोपहर एक बजे तक 43.84 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी। देर रात तक नतीजे आने की संभावना है।

जिले की आठ पंचायत समितियों गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद की ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। इन पंचायतों में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता हैं। इनमें से कई मतदाता इससे पहले 22 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव में भी वोट डाल चुके हैं।

सरपंच पद के लिए 1525 उम्मीदवार मैदान में

जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1525 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 2119 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। जांच में कमियां मिलने पर 11 नामांकन खारिज हो गए, जबकि 583 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद चुनाव मैदान में 1525 प्रत्याशी रह गए।

चौमूं पंचायत समिति में सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा जोबनेर की 28 ग्राम पंचायतों में 232, गोविंदगढ़ की 27 ग्राम पंचायतों में 210, मौजमाबाद की 27 ग्राम पंचायतों में 185, किशनगढ़-रेनवाल की 26 ग्राम पंचायतों में 184, सांभर की 26 ग्राम पंचायतों में 157, दूदू की 25 ग्राम पंचायतों में 136 और झोटवाड़ा की 19 ग्राम पंचायतों में 120 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान न्यूज: मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का हमला, अभिषेक चौधरी बोले- माफी मांगें या दें इस्तीफा

दूदू में सबसे ज्यादा, किशनगढ़-रेनवाल में सबसे कम मतदान

दोपहर एक बजे तक मतदान के आंकड़ों में दूदू पंचायत समिति सबसे आगे रही। यहां 46.50 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मौजमाबाद में 45.56 फीसदी, जोबनेर में 44 फीसदी, सांभर में 44.40 फीसदी और झोटवाड़ा में 43.71 फीसदी मतदान हुआ।

वहीं गोविंदगढ़ में 42.44 फीसदी, चौमूं में 42.21 फीसदी और किशनगढ़-रेनवाल में सबसे कम 41.90 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। अब शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक गांवों की नई पंचायतों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें