फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को टीम इंडिया में मौका, जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज के लिए टीम में चयन

Tue, 07 Jul 2026 04:25 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने का क्षण बताया।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज अशोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 से 26 जुलाई तक खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में राजधानी जयपुर के रामपुरा गांव के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को पहली बार जगह मिली है। उनके चयन से राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाएंगे।
विज्ञापन


टीम इंडिया में चयन के बाद अशोक शर्मा ने इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेलना शुरू करने के साथ ही भारतीय टीम की जर्सी पहनने का सपना देखा था और अब वह सपना पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे और अपने प्रदर्शन से भारत को सीरीज जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहेंगे।

अशोक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार प्रथम श्रेणी मैचों में 14 विकेट, सात लिस्ट-ए मुकाबलों में 13 विकेट और 16 टी-20 मैचों में 28 विकेट हासिल किए हैं। उनकी तेज रफ्तार और लगातार प्रभावी गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Balotra: बालोतरा कलेक्टर से हनुमान बेनीवाल के गंभीर सवाल, रिफाइनरी आगजनी से लेकर सरकारी आवास तक उठाए मुद्दे

आईपीएल में भी अशोक शर्मा राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वर्ष 2025 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल-2026 में पंजाब के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिला, जहां उन्होंने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस सीजन उन्होंने छह मैचों में छह विकेट लिए, जबकि 32 रन देकर दो विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन


हाल ही में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इससे पहले अशोक शर्मा भारतीय-ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। जून में श्रीलंका दौरे के दौरान चोटिल हुए युद्धवीर सिंह की जगह उन्हें भारतीय-ए टीम में शामिल किया गया था। अब राष्ट्रीय टीम में चयन के साथ उनके क्रिकेट करियर ने नई ऊंचाई हासिल की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें