फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लड़कियों की मौत, पिकअप का टायर फटने से वाहन पलटा

Sat, 14 Feb 2026 02:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के दूदू में एनएच-48 पर पिकअप का टायर फटने से वाहन पलट गया। हादसे में नीचे दबने से दो लड़कियों की मौत हो गई और एक घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए। मृतक लड़कियां पाली जिले की निवासी थीं।
विज्ञापन
जयपुर में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर दूदू में एनएच-48 पर अलसुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। दांतरी गांव कट के पास पिकअप का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में नीचे दबने से दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। सूचना मिलने पर दूदू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को दूदू उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दोनों मृतक लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक लड़कियां पाली जिले की रहने वाली थीं। हादसे के बाद एनएच-48 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें