फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पति का गला दबाकर हत्या, शव को सीवर टैंक में फेंक प्रेमी संग सो गई महिला, पुलिस को सुनाई ये कहानी

Fri, 10 May 2024 08:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पत्नी शाहजहां खातून के उसके प्रेमी आरोपी धर्मेंद्र पासवान के साथ अवैध संबंध थे। जब पति मृतक जान मोहम्मद को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इसी के चलते उसने हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला और प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध का विरोध करना एक पति को इस कदर भारी पड़ा कि उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। जिसके साथ शादी कर साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, उसी पत्नी ने उसकी जान ले ली। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद मकान में ही बने 15 फीट गहरे सीवरेज टैंक में शव को फेंक कर अपने प्रेमी के संग सो गई। सीवरेज टैंक में दिनों दिन बाद बदबू उठी तो अन्य किराएदारों ने टैंक का ढक्कन खोला। सीवरेज में सड़ी-गली लाश देखकर सबके होश उड़ गए।

विज्ञापन


घटना राजस्थान में जयपुर के करधनी इलाके की है। यहां सात मई को देर शाम सरना डूंगर में जान मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति का शव उसी के घर में बने सीवरेज टैंक में मिला। सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

वहीं, मृतक की पत्नी शाहजहां खातून ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो शाहजहां खातून ने बताया कि उसके पति दो मई को नौकरी के लिए उदयपुर का बोलकर निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कॉल नहीं लगा। पत्नी के इस तर्क के बाद पुलिस को उस पर संदेह हुआ तो सामने आया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। पुलिस को झगड़े की वजह पता चली तो उन्होंने मृतक की पत्नी शाहजहां खातून से सख्ती से पूछताछ की। तब उसने राज से पर्दा उठाते हुए प्रेमी धर्मेंद्र के साथ मिलकर पति जान मोहम्मद की हत्या की बात खुलासा किया। 
विज्ञापन


जयपुर पश्चिम पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि आरोपी पत्नी शाहजहां खातून के उसके प्रेमी आरोपी धर्मेंद्र पासवान के साथ अवैध संबंध थे। जब पति मृतक जान मोहम्मद को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। यही नहीं शाहजहां खातून अपने प्रेमी धर्मेंद्र के साथ शादी भी करने वाली थी, लेकिन उसका पति उनके आड़े आ रहा था। ऐसे में दो मई की रात जब पति जान मोहम्मद घर आया तो शराब के नशे का फायदा उठाते हुए पत्नी ने पहले दुपट्टे से पति के हाथ पैर बांध दिए और फिर प्रेमी के साथ मिलकर मुंह तकिए से दबाया और फिर मौत की पुष्टि करने के लिए गला दबा दिया। इसके बाद देर रात ही अंधेरे में शव को ठिकाने लगाते हुए उसे सीवरेज टैंक में डालकर ढक्कन लगाकर छिपा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोपी शाहजहां खातून और उसके प्रेमी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के दो बच्चें भी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें