हादसे में बुरी तरह क्षतिगस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ क्षेत्र के मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर रतनपुरा के पास हुआ एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक चलते हुए ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में जा घुसा।
ये भी पढ़ें-
प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सीएम, अधिकारियों को प्रबंध के लिए दिए दिशा-निर्देश
कार में सवार सभी लोग खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला और एक छोटी बच्ची भी घायल हुई हैं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव और घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त और हादसे की जांच जारी है।