फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका, मैडम माया और डेविल राजा समेत सात बदमाश गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 04:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस की ये कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए बड़ा झटका है। मैडम माया के नाम से मशहूर महिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए रेकी का काम किया करती थी। वहीं गैंग का मुख्य शूटर डेविल राजा भी गिरफ्त में आ गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई गैंग सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला सीमा उर्फ मैडम माया भी शामिल है, जो गैंग के संचालन में अहम भूमिका निभाती थी। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम योगेश सैनी, मोहम्मद अकील, हरेंद्र बिश्नोई, दीपक सेन, हरेन शैलेश भाई (डेविल राजा), सचिन वर्मा और सीमा उर्फ मैडम माया है।

विज्ञापन


बरामद हथियार और गैंग का नेटवर्क
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कट्टे, मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए हैं। ये गैंग अपहरण, फिरौती, फायरिंग और व्यापारियों से वसूली जैसे अपराधों को अंजाम देता था।

विज्ञापन


महिला की अहम भूमिका
गैंग में शामिल सीमा उर्फ मैडम माया गैंग के सदस्यों से संपर्क साधने, उन्हें टास्क देने और जेल में बंद गैंगस्टर्स का खर्च उठाने जैसे कार्यों को अंजाम देती थी। ये महिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए रेकी का काम किया करती थी। इतना ही नहीं मैडम माया बिश्नोई गैंग के जेल में बंद अपराधियों के लिए जमानत की व्यवस्था करना। पैसे की व्यवस्था करना। संदेश पहुंचाना। उनके संदेश को आगे तक पहुंचाना। रंगदारी की मांग रखना एवं अन्य प्रकार के कामों में गैंग के लिए एक अहम भूमिका निभाती थी। मैडम माया का पकड़ा जाना पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

डेविल राजा है मुख्य शूटर
बदमाश हरेन उर्फ डेविल राजा गैंग का मुख्य शूटर हैं। ये गैंग हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल रहा है। व्यापारियों को धमकाकर वसूली करना इनकी आय का मुख्य जरिया था।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई
जयपुर के संजय सर्किल थाना पुलिस ने धमकी देकर वसूली के मामले में गैंग को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गैंग के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खंगालकर गैंग के अन्य सदस्यों और सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें