फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: सुबह 7:30 से 11:30 रहेगा आठवीं तक के बच्चों का स्कूल टाइम, हीट वेव अलर्ट के कारण समय बदला

Tue, 22 Apr 2025 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में आगामी दिनों के लिए जबरदस्त हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए जयपुर कलेक्टर ने स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों का समय बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का समय यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में संचालित समस्त सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों का समय बदलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा 8 तक के बच्चों का स्कूल जाने का समय सुबह 7:30 से दोपहर 11:30 बजे तक ही रहेगा। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन




दरअसल मौसम विभाग ने जयपुर में 3 दिनों बाद जबरदस्त हीट वेव्स फिर से चलने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए आज मंगलवार से सत्रांत तक 8वीं तक के बच्चों के समय यही रहेगा।

ये भी पढ़ें: Jaipur: CM भजनलाल का प्रस्तावित कार्यक्रम, अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात से लेकर डिजिटल एप्स लॉन्च तक; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में इस बार समय से पहले और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अप्रैल में सामान्य रूप से तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है लेकिन इस बार अप्रैल में पारा 47 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाके पिछले कई दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर में तो लू के चलते मौसम विभाग को रेड अलर्ट जारी करने पड़े। प्रदेश के अन्य शहरों में भी स्थितियां बेहद विकट हैं। हालांकि बीते 2 दिनों से प्रदेश के तापमान में कुछ राहत है लेकिन इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक इसका असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद फिर से प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू चलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें