जयपुर में एनएसयूआई के प्रोटेस्ट में शामिल कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर चला वाटर कैनन
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा आयोजित धरने में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण होती है। हार या जीत बाद की बात है, लेकिन नौजवानों को चुनाव लड़ने का मौका ही नहीं दिया जा रहा है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि छात्रसंघ, पंचायत और पालिका चुनाव नहीं करवाए जा रहे?