फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: 'राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट से फटकार राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिणाम', मदन राठौड़ ने कहा

Tue, 05 Aug 2025 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को उनकी गैर-जिम्मेदाराना और राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिणाम बताया।
 
विज्ञापन
भाजपा नेता मदन राठौड़ ने सुप्रीम कोर्ट की कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बार-बार फटकार मिलना इस बात का प्रमाण है कि वे बिना किसी तथ्य के राष्ट्रविरोधी बयानबाजी करते हैं। राठौड़ ने सर्जिकल स्ट्राइक और गलवान संघर्ष के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों को सेना का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि जब सेना लड़ रही थी, तब राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे कि भारतीय सैनिक पिट रहे हैं, यह शर्मनाक है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: राहुल गांधी के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर गहलोत का बचाव, कहा- उनसे बड़ा देशभक्त कौन?
 
मदन राठौड़ ने चीन द्वारा जमीन कब्जा करने पर राहुल गांधी के दावे को भी झूठा बताते हुए कहा कि 1962 में जमीन हड़पने की घटना नेहरू के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने सावरकर को 'माफीनामा' कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि औपनिवेशिक काल की औपचारिक भाषा को माफी समझना अज्ञानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Controversy: NCERT की किताब में जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा बताया: जानिए- विवाद पर किसने क्या कहा?
 
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी को जातिगत अपमान करार दिया और कहा कि ओबीसी समुदाय को जानबूझकर निशाना बनाया गया। इसके अलावा उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370, CAA और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे निर्णयों ने उन्हें ऐतिहासिक नेता बना दिया है। राठौड़ ने कहा कि अमित शाह का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें