फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान को तीन नए आरटीओ RJ-62, RJ-63 और RJ-64 की सौगात; स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Sat, 19 Apr 2025 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: राजस्थान सरकार ने तीन नए RTO खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), डीग और खैरथल-तिजारा में नए RTO कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
राजस्थान को मिली तीन नए आरटीओ की सौगात - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के परिवहन ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन नए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), डीग और खैरथल-तिजारा में नए RTO कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही इन क्षेत्रों को क्रमशः RJ-62, RJ-63 और RJ-64 के नए पंजीयन कोड भी आवंटित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच तीर्थ स्थल देख सकेंगे दलित समाज के लोग, लंदन स्थित उनका घर भी शामिल
 
डीग जिले को RJ-63: भरतपुर के चक्कर से राहत
डीग जिले के निवासियों को अब ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट और रोड टैक्स जैसे जरूरी कार्यों के लिए 70-75 किलोमीटर दूर भरतपुर नहीं जाना पड़ेगा। नए RTO के खुलने से स्थानीय स्तर पर ही ये सभी सेवाएं मिल सकेंगी। RJ-63 कोड मिलने से अब डीग की गाड़ियों की पहचान भी जिले से ही होगी।
विज्ञापन

 
अनूपगढ़ को RJ-62 और खैरथल-तिजारा को RJ-64
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र को RJ-62 और अलवर जिले के खैरथल-तिजारा क्षेत्र को RJ-64 कोड मिला है। इन क्षेत्रों में भी नया RTO कार्यालय खुलने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधाएं मिलेंगी और परिवहन कार्यों में लगने वाला समय और खर्च दोनों में कमी आएगी।


 
व्यवसाय और परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
स्थानीय स्तर पर टैक्सी, ट्रक, बस आदि व्यवसायिक वाहनों के परमिट और पंजीकरण अब आसानी से जारी होंगे। इससे स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी और दलालों पर निर्भरता भी घटेगी। नंबर प्लेट, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और फिटनेस जैसी सेवाएं भी अब आसानी से मिलेंगी।
विज्ञापन

 
स्थानीय युवाओं को अब लर्निंग और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बार-बार लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय की बचत होगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी स्थानीय स्तर पर मिलने से कानून व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Jodhpur Weather: तपती गर्मी में चोर ने चोरी किया कूलर; अगली सुबह स्टैंड उठाने लौटा तो हो गया कांड... जानें
 
प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा बदलाव
डीग, अनूपगढ़ और खैरथल-तिजारा में RTO कार्यालयों की स्थापना केवल एक सेवा विस्तार नहीं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हजारों वाहन स्वामियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बन सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें