फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: रेलवे ने 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया, मदार-पटना स्पेशल का टाइमिंग भी बदला

Thu, 25 Jun 2026 05:05 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही मदार-पटना स्पेशल ट्रेन के संचालन समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के मार्ग में आने वाले कुछ स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव भी किया गया है।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है-

उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी (09609/09610)

  • उदयपुर सिटी से 7 से 28 जुलाई 2026 तक (4 ट्रिप)
  • योगनगरी ऋषिकेश से 8 से 29 जुलाई 2026 तक (4 ट्रिप)

हिसार-वलसाड-हिसार (04727/04728)

  • हिसार से 22 से 29 जुलाई 2026 तक (2 ट्रिप)
  • वलसाड से 23 से 30 जुलाई 2026 तक (2 ट्रिप)

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (04827/04828)

  • भगत की कोठी से 18 से 25 जुलाई 2026 तक (2 ट्रिप)
  • बांद्रा टर्मिनस से 19 से 26 जुलाई 2026 तक (2 ट्रिप)

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 'हमारा घर मत तोड़ो', जेसीबी के सामने डटीं बेटियां, बाड़मेर में हाई वोल्टेज ड्रामा
 

श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर (04735/04736)

  • श्रीगंगानगर से 16 से 30 जुलाई 2026 तक (3 ट्रिप)
  • लक्ष्मीबाई नगर से 17 से 31 जुलाई 2026 तक (3 ट्रिप)

जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर (09707/09708)

  • जयपुर से 1 से 8 जुलाई 2026 तक (2 ट्रिप)
  • बांद्रा टर्मिनस से 2 से 9 जुलाई 2026 तक (2 ट्रिप)

मदार-पटना-मदार (09601/09602)

  • मदार से 16 से 24 सितंबर 2026 तक (11 ट्रिप)
  • पटना से 17 से 25 सितंबर 2026 तक (11 ट्रिप)

मदार-पटना स्पेशल के समय में बदलाव

विज्ञापन

रेलवे ने गाड़ी संख्या 09601 मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल के कुछ स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन दिलदारनगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर नए निर्धारित समय से संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09602 पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल के दानापुर, आरा, रघुनाथपुर, बक्सर और दिलदारनगर स्टेशनों पर भी आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें