फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News : संजीवनी प्रकरण में कोर्ट के फैसले पर शेखावत ने कसा तंज, कहा- खीझ के चलते झूठे मामले में फंसाया

Wed, 25 Sep 2024 06:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संजीवनी प्रकरण में कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्य की जीत हुई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बगैर कहा कि खीझ के चलते उन्हें इस झूठे मामले में फंसाया गया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजीवनी प्रकरण में अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। किसी भी सत्य को झूठ के आडंबर से बहुत दिन तक नहीं ढंका जा सकता है। 

विज्ञापन


जयपुर में बुधवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए शेखावत ने कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं, अपने बेटे की पराजय और प्रदेश की जनता द्वारा भाजपा को विजय दिलाने की खीझ से उपजी मानसिकता के तहत जिस तरह झूठे केस में मुझे घसीटने को कोशिश की गई थी। 

उन्होंने कहा कि आज राजस्थान उच्च न्यायालय ने मुझे फंसाने के लिए लगाए गए केस को बंद कर दिया है और आगे भी कोर्ट के आदेश के बिना जांच नहीं करने का आदेश दिया है। कोर्ट का आदेश इस बात को साबित करता है कि यह मुझे फंसाने का कुत्सित प्रयास था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें