फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: RPSC के बोर्ड में तीन सदस्य जोड़े जाने की अधिसूचना जारी, रिटायर अफसरों को मिल सकती है तरजीह

Fri, 18 Jul 2025 08:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजनीतिक नियुक्तियों से बचते हुए सरकार ने साफ छवि वालों को प्राथमिकता देने का संकेत दिया है। फिलहाल आयोग में एक पद खाली है और एक सदस्य बाबूलाल कटारा जेल में हैं। साथ ही, अगले वर्ष तीन सदस्यों के रिटायर होने के बाद अक्टूबर 2025 तक आयोग के 10 में से 8 सदस्य नए होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में तीन और सदस्य बढ़ाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी कि RPSC के सदस्यों की संख्या को 7 से बढ़ाकर 10 किया जाए। हालांकि बढ़े हुए पदों का फायदा राजनेताओं को नहीं मिलेगा, क्योंकि सरकार पेपर लीक जैसे विवादों से बचने के लिए ऐसे संवेदनशील स्थानों पर राजनीतिक नियुक्तियों में साफ छवि वाले रिटायर अफसरों को लगाना चाह रही है।

विज्ञापन




प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने इसके लिए गुरुवार देर रात नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसमें सेवानिवृत्त अफसरों या अन्य प्रोफेश्नलों की तैनाती की जाएगी। मौजूदा समय में आरपीएससी में चेयरमैन के अलावा सात सदस्य हैं। इनमें से एक सदस्य का पद खाली है। एक अन्य सदस्य बाबूलाल कटारा पेपर लीक के मामले में जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राज्य सरकार ने बाबू लाल कटारा को बर्खास्त करने का प्रस्ताव राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति को भेजा था। वहां से यह मामला सुप्रीम कोर्ट भेजा गया। इसके अलावा तीन सदस्य अगले साल रिटायर होंगे। मौजूदा सदस्य कैलाश मीणा का कार्यकाल अगली जुलाई और डॉ. संगीता आर्य एवं डॉ. मंजू शर्मा का कार्यकाल अगले अक्तूबर में खत्म होगा। अगले अक्टूबर तक 10 में से 8 सदस्य नए होंगे। दो सदस्य कर्नल केसरी राठौड़ एवं प्रो. अयूब खान का कार्यकाल 2029 तक रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें