राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य की कई विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। जयपुर के कानोता बांध पर लगभग 2.48 करोड़ रुपये की लागत से बर्ड वॉचिंग प्लेटफार्म, छतरी का निर्माण और 600 मीटर लंबी पैरापेट दीवार का निर्माण भी करवाया जाएगा। वहीं, नेवटा बांध पर लगभग 3.75 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। यहां प्रवेश द्वार से मार्ग की तरफ जाने वाले मार्ग भी बनाया जाएगा। वहीं, गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा भी की थी।
प्रदेश के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब जिला मुख्यालयों में आवास की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 28 जिलों में विवेकानंद यूथ हॉस्टल खोलेगी। इसके लिए गहलोत ने 78.18 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। हॅास्टल निर्माण से पहले वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 84 लाख रुपये का प्रावधान भी किया गया है। वहीं जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा युवा आवास पहले से ही संचालित हैं। इसलिए बाकि 28 जिलों में हॉस्टल शुरू होने से युवाओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
प्रदेश के आठ राजकीय IIT में 24 नई पोस्ट क्रिएट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 8 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 24 नई पोस्ट क्रिएट करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें, दौसा के महवा, जोधपुर के तिवरी, नागौर के मौलासर, धौलपुर के सरमथुरा, राजसमंद के देवगढ़, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी, झालावाड़ के मनोहरथाना और जालोर के आहोर आईटीआई में तीन-तीन नए पद क्रिएट होंगे। नए 24 पदों में अधीक्षक-1 के एक-एक पद और व्यवसाय अनुदेशक-1 के 2-2 पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में भी बजट में घोषणा की थी।