फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: नाहरगढ़ की पहाड़ियों में मंदिर घूमने निकले दो भाई कल से थे लापता, एक की लाश मिली; दूसरे की तलाश जारी

Mon, 02 Sep 2024 12:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: जयपुर के शास्त्रीनगर इलाके से नाहरगढ़ के चरण मंदिर घूमने जाने को कहकर निकले दो भाइयों में से बड़े भाई राहुल पाराशर का शव पहाड़ियों पर मिला है। छोटा भाई आशीष अभी लापता है। एसडीआरएफ और पुलिस ने पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चला रखा है।

विज्ञापन
पहाड़ी पर सर्च अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाहरगढ़ के चरण मंदिर घूमने जाने की बात कहकर रविवार को घर से निकले दो भाई रात तक घर नहीं पहुंचे। सुबह नाहरगढ़ में एक भाई की लाश झाड़ियों में मिली। अब दूसरे की तलाश जारी है। उधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कल उनकी मदद नहीं की और अपने स्तर पर ढूंढने को कहा।

विज्ञापन


रविवार रात परिजन थाने के बाहर जुट गए और हंगामा किया। इसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस एक्टिव हुई। रात 11 बजे सिविल डिफेंस को जानकारी दी गई। सिविल डिफेंस की टीम ने सोमवार सुबह 5 बजे तक पहाड़ी एरिया में चरण मंदिर, हथनीकुंड, नाहरगढ़ टांका, चांदमारी की पहाड़ी और जंगल के इलाकों में सर्च किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।
 

सोमवार सुबह दोबारा टीमों को सर्च के लिए रवाना हुईं। इस दौरान नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर राहुल की बॉडी टीम को मिल गई। आशीष का सुराग अभी नहीं लगा है। दोनों के पिता सुरेश पाराशर शास्त्री नगर में ही कांजी बड़े की दुकान चलाते हैं। राहुल एमए की पढ़ाई कर रहा था। आशीष बीए की पढ़ाई कर रहा है। पिता सुरेश का रो-रो कर बुरा हाल है। वे अभी भी शास्त्रीनगर थाने बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें