फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाना पड़ा भारी: जयपुर में गाजर का हलवा खाने से दस से ज्यादा पुलिसकर्मी बीमार, सैंपल जांच को भेजे गए

Fri, 12 Dec 2025 10:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर में जन्मदिन समारोह के दौरान गाजर का हलवा खाने से दस से ज्यादा पुलिसकर्मी बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CMHO ने मिठाई की दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
बीमार पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में पुलिस मुख्यालय के दस से अधिक पुलिसकर्मी गाजर का हलवा खाने के बाद बीमार हो गए। यह हलवा एक पुलिसकर्मी के जन्मदिन पर गांधीनगर मोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान से मंगवाया गया था। हलवा खाने के तुरंत बाद कई पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 
प्रशासन अलर्ट, दुकान से लिए गए सैंपल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सूचना मिलने के बाद चिकित्सा विभाग की टीम संबंधित मिठाई की दुकान पर भेजी गई। टीम ने वहां से गाजर के हलवे के सैंपल उठाए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। शेखावत के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद फ़ूड सेफ्टी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मियों की निगरानी
डॉ. शेखावत ने बताया कि बीमार हुए पुलिसकर्मियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बीमारी किस कारण हुई, लेकिन प्राथमिक अनुमान खाद्य संदूषण की ओर इशारा करता है। अस्पताल पहुंचे कर्मियों में दो एडिशनल एसपी, तीन एसआई, तीन एएसआई और कुछ हेड कॉन्सटेबल शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय में तैनात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bhilwara: प्रदूषण के खिलाफ फूटा आक्रोश, टायर ऑयल फैक्टरी में दो युवक बॉयलर पर चढ़े; आत्मदाह की धमकी से तनाव
विज्ञापन

 
कार्रवाई रिपोर्ट पर निर्भर
जांच टीम अब सैंपल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि मिठाई की दुकान ने कहीं खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन तो नहीं किया। रिपोर्ट आने तक सभी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें