फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: ब्याज माफिया से परेशान युवक ने थाने के सामने खुद को आग के हवाले किया, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

Mon, 30 Jun 2025 01:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रॉपर्टी में निवेश को लेकर करोड़ों के लेनदेन और ब्याज की मांग से परेशान एक युवक ने आज सवेरे शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने खुद को आग लगा ली। युवक को इलाज के लिए एसएमएस में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में आज सुबह एक युवक ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। युवक की पहचान राजेश शर्मा के रूप में हुई है, जो आगरा रोड स्थित राधिका विहार कॉलोनी का निवासी है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार राजेश 55% से अधिक जल चुका है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में अपने पार्टनर कैलाश और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम करता था। बताया जा रहा है कि राजेश ने करोड़ों रुपये कैलाश को देकर प्रॉपर्टी में निवेश किया था लेकिन बाद में ब्याज सहित पैसों की लगातार मांग और तगादे से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

ये भी पढ़ें: Kota News: डंपर की चपेट में आया पूरा परिवार, पिता और दो बच्चों की मौके पर मौत, मां का पैर कटा
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों भी राजेश के पार्टनर कैलाश ने उसके घर पहुंचकर हिसाब-किताब को लेकर दबाव बनाया था। इससे व्यथित होकर राजेश ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उसने आज सुबह थाना परिसर के बाहर ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि राजेश की हालत गंभीर है और उसका इलाज बर्न वार्ड में जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें