किन्नर अखाड़े के पदाधिकारियों नें भाजपा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
किन्नर अखाड़ा से जुड़े पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किन्नर समुदाय से जुड़े कुछ मुद्दों पर चिंता जताते हुए कथित जबरन धर्मांतरण, आर्थिक शोषण और संगठनात्मक दबाव के आरोप लगाए गए हैं। अखाड़े के प्रतिनिधियों ने सरकार से जांच और नियमन की मांग की है।
किन्नर अखाड़े के ऋषि कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य हिंदू किन्नरों के अधिकारों और पहचान की रक्षा है। उन्होंने दावा किया कि समुदाय के भीतर कुछ समूहों का दबदबा बढ़ा है, जिससे आजीविका, धार्मिक परंपराओं और स्वतंत्रता से जुड़े प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: अखिल राज. राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकी. का स्नेह मिलन समारोह एवं पोष बड़ा कार्यक्रम आयोजित
अखाड़े की राजस्थान प्रदेश प्रमुख तनिषा ने भी ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समुदाय के भीतर भय और आर्थिक दंड जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि दान/वसूली, सम्मेलनों और ट्रस्ट गतिविधियों को लेकर स्पष्ट नियम और पारदर्शिता तय की जाए, ताकि किसी प्रकार के शोषण की शिकायतों का समाधान हो सके। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि कोई अवैध गतिविधि होती है तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।