फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: अमेरिकी उपराष्ट्रपति का जयपुर दौरा, जेएलएन मार्ग पर आज रात नो-एंट्री, तीन दिन तक ट्रैफिक रूट डायव

Mon, 21 Apr 2025 01:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के जयपुर आगमन पर उनकी सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिनों के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया है। आज रात 9 से 10 बजे तक जेएलएन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज रात जयपुर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिनों तक कई मार्गों पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई है। आज रात 9 से 10 बजे तक जेएलएन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट रोड की एक लेन को भी पहले से ही बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जयपुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति का यह दौरा 22 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वे आमेर महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। ऐसे में इन स्थलों से जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक को सुबह 8 बजे से दोपहर तक बंद रखा जाएगा। अल्बर्ट हॉल से न्यू गेट होते हुए सिटी पैलेस व बड़ी चौपड़ जाने वाले रास्तों पर भी इसी अवधि में प्रतिबंध लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पधारो जी पावणा...! आज रात जयपुर पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, शादी समारोह में होंगे शामिल
विज्ञापन


डायवर्जन की प्रमुख व्यवस्थाएं इस प्रकार रहेंगी-

आज रात जेएलएन मार्ग से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले अपेक्स सर्कल, गोपालपुरा बायपास व ओटीएस चौराहे से प्रवेश पर रोक रहेगी।

22 अप्रैल को आमेर महल के आसपास का ट्रैफिक सुबह 8 बजे से डायवर्ट रहेगा।

23 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रामबाग से जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

24 अप्रैल की सुबह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जयपुर से रवाना हो जाएंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे के बाद ट्रैफिक सामान्य हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: भगत की कोठी से दानापुर के बीच समर हॉलिडे वीकली स्पेशल ट्रेन, 23 अप्रैल से शुरू होगा संचालन
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर भारी व्यवस्था

उपराष्ट्रपति वेंस के 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ओटीएस चौक स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में रामबाग से ओटीएस चौक व झालाना आरएएसआई तक का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पूरे दौरे के दौरान लगातार पुलिस की निगरानी रहेगी और आवश्यकतानुसार फ्लेक्सिबल ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा।

ऐसे में पुलिस ने छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा या अन्य कारणों से परेशानी में न फंसे, इसके लिए निर्धारित समय से पहले अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं। विशेष रूप से वीवीआईटी मूवमेंट के दौरान कॉलेज या शिक्षण संस्थानों से जुड़े छात्र समय का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही शहरवासियों को सलाह दी जा रही है कि वे अगले चार दिन ट्रैफिक अलर्ट का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें