जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर पूरा परिवार खत्म हो गया। परिवार में पांच लोग थे। घटना सुबह सात बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कांवटीया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की जानकारी होने पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है।
जानकारी के अनुसार परिवार बिहार का रहने वाला था। जयपुर में रहकर यहां काम करता था। परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चे थे। पूरा परिवार आग की चपेट में आकर खत्म हो गया। हादसे में राजेश (26), उसकी पत्नी रूबी (24), इशू (3) दिलकश (2) और एक साल के बच्चे की मौत हुई है। पड़ोसी ने बताया कि अचानक लगी आग ने पूरे परिवार को चपेट में ले लिया। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद विश्वकर्मा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।