राजधानी जयपुर के टोंक रोड नगर निगम के सामने जमीन से अचानक आग निकालने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क से आग निकालने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले आसपास के इलाके के लोगों ने गीली मिट्टी और अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया।
अचानक जमीन से आग निकालने की घटना के बाद मची अफरा तफरी के बाद पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था संभाली और यातायात को धीरे-धीरे सुचारू करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जयपुर से टोंक की ओर जाने वाली सड़क पर राजस्थान विश्वविद्यालय मार्ग के समीप जमीन से आग निकलने लगी। ग्रेटर नगर निगम के सामने आग लगने के बाद कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नगर निगम के सामने आग लगने की सूचना मिली थी मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। हालांकि पास में ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।