फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: धड़ल्ले से चल रहे हैं नकली चेसिस नंबर के वाहन, परिवहन विभाग ने चलाया विशेष अभियान, 13 एफआईआर दर्ज

Sat, 18 Jan 2025 08:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रजिस्ट्रेशन की कम दरों का लाभ उठाने के लिए चल रही नकली चेसिस नंबर वाली गाड़ियों के खिलाफ जिला परिवहन एवं सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। विभाग का कहना है कि नकली चेसिस नंबर वाले वाहन न केवल अवैध हैं बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार नकली चेसिस नंबर वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह समस्या विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में सामने आई है, जहां वाहन मालिक राजस्थान से खरीदे गए वाहनों को अन्य राज्यों में पंजीकृत करवा रहे हैं। इन राज्यों में कम कर दरों का लाभ उठाने और जांच से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन




जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहनों के चेसिस नंबर नकली थे, जो निर्माताओं द्वारा जारी नहीं किए गए थे। यह गंभीर मामला जयपुर से दिल्ली के बीच चल रही यात्री बसों में सामने आया। विभाग ने इन गाड़ियों के नकली पहचान संख्या (वीआईएन) की पुष्टि की और विशेष टीमें बनाकर वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें वाहन मालिकों और कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जिला परिवहन अधिकारी, जयपुर (द्वितीय), संजय शर्मा ने बताया कि यह अभियान पिछले दो वर्षों से निरंतर चल रहा है और अब तक कई संदिग्ध वाहनों को जब्त किया जा चुका है। यह अभियान न केवल नकली चेसिस नंबर वाले वाहनों को रोकने का प्रयास है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों की पूरी जानकारी और वैध दस्तावेज रखें। नकली चेसिस नंबर वाले वाहन न केवल अवैध हैं बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा हैं। विभाग इस अभियान को आगे भी जारी रखेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें