फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: विधानसभा विवाद पर डोटासरा का बड़ा बयान, फिलहाल नहीं जाएंगे सदन; रास नहीं आई माफी

Sun, 16 Mar 2025 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कांग्रेस कार्यकारिणी की आज बड़ी बैठक हुई। इसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सचिन पायलट सहित तमान पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में उन्हें लेकर छिड़े विवाद पर आज फिर बयान दिया। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर टिप्पणी के बाद स्पीकर से टकराव के चलते डोटासरा सहित अन्य पांच कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माफी के बाद निलंबन निरस्त तो हो गया, लेकिन डोटासरा को माफी रास नहीं आई। इसके बाद से ही वे विधानसभा नहीं जा रहे हैं। आज डोटासरा ने इस मुद्दे पर फिर से बयान दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि वह फिलहाल विधानसभा नहीं जाएंगे। डोटासरा बोले कि जब भी वह विधानसभा जाने का फैसला करेंगे, उस दिन मीडिया के सामने अपनी पूरी बात रखेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धार्मिक नगरी अजमेर में 17 दिन होंगे चेटीचंड के कार्यक्रम, 51 से अधिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब पूरी तरह से भूचाल आ गया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण यह बैठक बुलाई गई है और सभी नेता इसमें भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पशु परिचर भर्ती रिजल्ट की तारीख तय करेंगे पवनपुत्र! बोर्ड अध्यक्ष का अनोखा जवाब

वहीं प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाल में गुजरात में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को एक बार फिर से दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई भी नेता, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली हो, अगर वह दूसरी पार्टी के साथ मिलीभगत करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यही बयान गुजरात में राहुल गांधी के पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में दिया था। रंधावा ने कहा है निष्क्रिय पदाधिकारी की छुट्टी होगी। प्रदेश सह प्रभारी ने बीते दिनों अलग-अलग जिलों में जाकर बैठक के ली है वहां से आप फीडबैक तैयार होगा और निष्क्रिय पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें