फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर में इंसानी हाथ लेकर घूमता नजर आया कुत्ता, कचरा प्रबंधन पर उठे सवाल

Mon, 24 Jun 2024 03:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर परिसर में एक कुत्ते के मुंह में इंसानी हाथ देखकर हड़कंप मच गया। रविवार देर रात करीब 1 बजे गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना ने अस्पताल की सफाई और कचरा प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की सड़कों पर रविवार देर रात एक विचलित करने वाली घटना सामने आई। अस्पताल के गार्ड ने देर रात करीब 1 बजे एक कुत्ते को मुंह में इंसानी हाथ लेकर घूमते हुए देखा। यह दृश्य देखकर गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, हालांकि पुलिस जांच में पता चला कि यह हाथ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती युवक विक्रम का था, जिसे गत 18 जून को थ्रेशर मशीन में हाथ आ जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


हैरत की बात है कि ऑपरेशन के पांच दिन बाद अस्पताल परिसर में कुत्ता मुंह में कटा हुआ हाथ लेकर घूमता हुआ नजर आया। हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में रखा, जहां से मोर्चरी में शिफ्ट किया गया। इस घटना ने अस्पताल की सफाई और कचरा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

10 घंटे की मशक्कत के बाद खुला हाथ का राज

एसएमएस थाना के इंचार्ज सुधीर उपाध्याय ने बताया कि देर रात सूचना मिलने के बाद हाथ का पता लगाने के लिए 5 जवानों की टीम गठित की गई थी, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथ का राज खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें