फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ताड़केश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर विवाद, पुजारी परिवार और पुलिसकर्मियों के बीच तनाव

Mon, 16 Feb 2026 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पुजारी परिवार और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद से तनाव हो गया। मंदिर पक्ष ने गर्भगृह में प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ताड़केश्वर महादेव मंदिर के पुजारी परिवार और पुलिसकर्मियों के बीच तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर के परकोटा क्षेत्र स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पुजारी परिवार और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। रविवार रात मंदिर परिसर में हुई इस घटना से पर्व का माहौल प्रभावित हुआ। मंदिर सूत्रों के अनुसार कहासुनी के दौरान तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो के सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन और पुलिस के बीच हुई घटना को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


 
मंदिर प्रोटोकॉल को लेकर आरोप
मंदिर के पुजारियों और स्वयंसेवकों का आरोप है कि मानक चौक पुलिस स्टेशन से जुड़े एक सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर बेल्ट पहनकर गर्भगृह में प्रवेश कर गए, जो मंदिर की परंपराओं के विरुद्ध बताया गया। सूत्रों के अनुसार जब संबंधित पुलिसकर्मियों से मंदिर प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया, तो इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन




पढ़ें- Rajasthan News: भिवाड़ी में केमिकल फैक्टरी में भयंकर आग, सात मजदूर जिंदा जले; फैक्टरी में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

 
वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मंदिर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर संबंधित सब-इंस्पेक्टर और अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा जारी है।
 
विधायक ने भी की कार्रवाई की मांग
भारतीय जनता पार्टी के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ पहले भी शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें