फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पर्यटन यूनिट को मिलेगा सिंगल विंडो क्लीयरेंस, होमस्टे को भी बढ़ावा, उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Tue, 03 Sep 2024 05:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पर्यटन से जुड़े उद्योगों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस देने के निर्देश उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को पर्यटन भवन में आयोजित बैठक में दिए। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा संचालित होमस्टे को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार गहनता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पर्यटन से जुड़े उद्योगों को अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस मिलेगा। राजस्थान पर्यटन यूनिट नीति के फ्रेम वर्क के संबंध में पर्यटन भवन में मंगलवार को आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इसके निर्देश जारी कर दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित होमस्टे को इन्सेटीवाइज किये जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


पर्यटन भवन में राजस्थान पर्यटन यूनिट नीति के सम्बन्ध में मंगलवार को पर्यटन भवन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने पयर्टन से जुड़े उद्योगों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस देने तथा महिलाओं द्वारा संचालित होमस्टे को इन्सेटीवाइज किए जाने के भी निर्देश दिए। दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में अधिक से अधिक पर्यटक आएं, इस दिशा में गहनता से लक्षित होकर काम किए जा रहे हैं। दीया कुमारी ने राज्य सरकार की बजट घोषणा को क्रियान्विति में बधाओं को हटाकर जनहित में विकास कार्य संभव करने हेतु काम करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

राजस्थान पर्यटन यूनिट नीति के संबंध में एजेंसी की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण में भारत में पर्यटन के क्षेत्र में अन्य राज्यों के साथ राजस्थान की तुलना के बिंदुओं पर चर्चा की गई। दीया कुमारी ने राज्य में कौशल विकास के जो पहले स्थापित इंस्टीट्यूट हैं, उनको प्रशिक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा अवसर दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें