फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: ब्रेन डेड युवक के अंगों से तीन मरीजों को मिली नई जिंदगी, एसएमएस में हुआ प्रत्यारोपण

Sun, 31 Aug 2025 10:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड युवक के लीवर और दोनों गुर्दों के दान से तीन मरीजों को नया जीवन मिला। एसएमएस अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण की इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
विज्ञापन
ब्रेन डेड युवक के अंगदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में सड़क हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित हुए 18 वर्षीय युवक ने अंगदान के जरिए तीन लोगों को नई जिंदगी दी है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


गोंविंदगढ़ तहसील निवासी रोहन शर्मा 24 अगस्त को सीकर रोड पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई और 30 अगस्त को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद मेडिकल टीम और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की काउंसलिंग के बाद रोहन के पिता अशोक शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों ने अंगदान का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: Dausa News: लगातार बारिश से फसल चौपट, कर्ज के बोझ से टूटा हौसला, किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रोहन के दोनों गुर्दे और लीवर दान किए गए, जिससे तीन मरीजों को नया जीवन मिल सका।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक महेश्वरी ने पुष्टि की कि अंग निकालने और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। अस्पताल के अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि पूरी प्रक्रिया मेडिकल टीम के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें