फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर डेयरी ने फिर बढ़ाया दूध खरीद मूल्य, 6 महीने में चौथी बार इजाफा, 2.20 लाख पशुपालकों को राहत

Tue, 26 Aug 2025 10:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर डेयरी ने पशुपालकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दरों में 25 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की है। अब 1 सितंबर से जयपुर और दौसा जिले के 2.20 लाख से अधिक पशुपालकों को दूध का बेहतर दाम मिलेगा।
विज्ञापन
जयपुर डेयरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर और दौसा जिले के लाखों पशुपालकों के लिए राहतभरी खबर है। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने दूध खरीदने की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। डेयरी प्रशासन ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए दूध खरीद मूल्य 25 रुपए प्रति किलोग्राम फैट बढ़ाने का फैसला लिया।

विज्ञापन


अब 1 सितंबर से पशुपालकों से दूध 875 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की दर से खरीदा जाएगा, जबकि अभी तक 850 रुपए प्रति किलोग्राम फैट पर खरीद की जा रही थी। इसके साथ ही किसानों को डेयरी और राज्य सरकार से मिलने वाली 7 रुपए प्रति लीटर की अनुदान राशि (2 रुपए डेयरी बोनस + 5 रुपए मुख्यमंत्री संबल योजना) पहले की तरह अलग से मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें: Non Veg Banned: राजस्थान में 2 दिन बंद रहेंगी नॉनवेज व अंडे की दुकानें, बूचड़खाने भी नहीं खुलेंगे; जानें क्यों
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले 6 महीनों में यह चौथी बार है जब जयपुर डेयरी ने खरीद मूल्य बढ़ाया है। मार्च के आखिरी में यह 50 रुपए प्रति किग्रा फैट था, जिसे 30 अप्रैल को 25 रुपए प्रति किग्रा फैट, 10 जुलाई को 25 रुपए प्रति किग्रा फैट और अब 25 रुपए प्रति किग्रा फैट का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


जयपुर और दौसा जिले में फिलहाल 3500 से ज्यादा रजिस्टर्ड डेयरी कॉ-ऑपरेटिव सोसायटियां काम कर रही हैं। इनसे जुड़े 2.20 लाख से ज्यादा पशुपालकों को अब दूध का बेहतर दाम मिलेगा। सनद रहे कि बीती 24 अगस्त को सरस दूध की सभी वैराइटी की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था, जो 25 अगस्त शाम से लागू हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें