फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंता विधानसभा उपचुनाव: मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित, तैयारी शुरू

Mon, 25 Aug 2025 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Bihar: जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी सभी दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की तथा दिशा-निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध करवाई। 
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (193) में अर्हता दिनांक 01 जुलाई 2025 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में निर्वाचक समन्वयक हीरालाल वर्मा, एसडीएम अंता एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हवाई सिंह यादव, तहसीलदार मांगरोल एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बृजेश शिहरा, जिला सूचना एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन लाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद राठौर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी सभी दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की तथा दिशा-निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध करवाई। 

पढ़ें: सवाई माधोपुर में बारिश का कहर, खेतों में बनी 50 फीट गहरी खाई, मकान-मंदिर सब ढहे; तस्वीरें
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रों का सुव्यवस्थीकरण 28 अगस्त तक, मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 3 सितंबर को और दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 3 सितंबर से 17 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 25 सितंबर 2025 (गुरुवार) तक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन विभाग के निर्देशों के अनुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन और सुव्यवस्थिकरण किये जाने की जानकारी दी गई। साथ ही राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) शीघ्र नियुक्त करने का अनुरोध किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें