जयपुर में हुई भारी बारिश को देखते हुए आज भी शहर के कई स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। प्रदेश के राज्यपाल ने अतिवृष्टि पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री से फोन पर शहर के हालात की जानकारी ली और आपदा प्रबंधन के प्रभावी प्रयास करने के लिए कहा।
राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने जयपुर में अतिवृष्टि से हुई नागरिकों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अतिवृष्टि से उपजे हालात के संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर जानकारी ली और आपदा राहत के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
बागडे़ ने वायनाड में लैंड स्लाइड से अब हुई नागरिकों की मृत्यु और लापता हुए लोगों के समाचार को बहुत दुखद बताया है। उन्होंने उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से अब तक जन-धन के क्षति पर भी चिंता जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा पीड़ितों को राहत के जरूरी प्रबंध में सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।