एसीबी ने मामले की जांच की। इसके बाद उप-अधीक्षक चित्रगुप्त और पुलिस निरीक्षक मीना वर्मा ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए दीपचंद सैनी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने कोचिंग के जब्त 20 बोर्ड भी बरामद करवाए।
एसीबी ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी को गुरुवार को ट्रैप कर लिया गया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसआईडब्ल्यू यूनिट ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए ARO दीपचंद सैनी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की एसआईडब्ल्यू इकाई को पीड़ित ने शिकायत की थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके कोचिंग संस्थान के विज्ञापन होर्डिंग या बोर्ड नहीं हटाने और जब्त किए बोर्ड बिना कार्रवाई के लौटाने की एवज में दीपचंद सैनी सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) नगर निगम जयपुर रिश्वत की मांग कर रहा है। हर महीने एक लाख रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। हालांकि, बात करने के बाद वह 25 हजार रुपए महीना लेने को तैयार हो गया है।
जब्त किए 20 बोर्ड भी बरामद
एसीबी ने मामले की जांच की। इसके बाद उप-अधीक्षक चित्रगुप्त और पुलिस निरीक्षक मीना वर्मा ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए दीपचंद सैनी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने कोचिंग के जब्त 20 बोर्ड भी बरामद करवाए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।