फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जयपुर में घर खरीदने का सुनहरा अवसर, गोविंद विहार और अटल विहार स्कीम में जेडीए ने आवेदन की तिथि बढ़ाई

Fri, 07 Feb 2025 08:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर विकास प्राधिकरण ने गोविंद विहार और अटल विहार आवासीय योजनाओं में आवेदन करने के लिए तिथि एक दिन और आगे बढ़ा दी है। अब इन योजनाओं के लिए 8 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। 14 और 20 फरवरी को इसकी लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जेडीए ने हाल ही में शहर में तीन नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की हैं, जिनमें गोविंद विहार, अटल विहार और पटेल नगर योजनाएं शामिल हैं। अब जेडीए ने गोविंद विहार और अटल विहार योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि एक दिन और बढ़ा दी है, जिससे इच्छुक लोग 8 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अटल विहार योजना की लॉटरी 14 फरवरी को और गोविंद विहार योजना की लॉटरी 20 फरवरी को निकाली जाएगी।

विज्ञापन


चार साल के लंबे अंतराल के बाद जेडीए ने इन योजनाओं की शुरुआत की है, जिसके चलते लोगों में इन योजनाओं के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर गोविंद विहार योजना को लेकर लोगों में सबसे अधिक दिलचस्पी देखी जा रही है। यह योजना रिंग रोड के नजदीक गोविंदपुरा रोपाड़ा में स्थित है। जेडीए इस योजना के तहत 202 भूखंडों का आवंटन करेगा, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग और उच्च आय वर्ग के लिए भूखंड शामिल किए गए हैं। इस योजना के लिए आरक्षित दर 18 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है।

गोविंद विहार योजना के प्रति लोगों का उत्साह इस तथ्य से समझा जा सकता है कि अब तक 1,11,784 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह योजना जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से लगभग 4 किमी और आगरा रोड के बगराना (रिंग रोड का शुरुआती बिंदु) से 6.5 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके पास ही नई हैरिटेज सिटी बसाई जा रही है, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र में रियल एस्टेट की संभावनाएं और भी अधिक बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


साथ ही अटल विहार आवासीय योजना, जो कालवाड़-जोबनेर रोड पर स्थित है, को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के लिए अब तक 70,098 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जेडीए इस योजना के तहत कुल 284 भूखंडों का आवंटन करेगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के प्लॉट शामिल हैं। अटल विहार योजना की आरक्षित दर 14,000 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। यह योजना सुशांत सिटी के पास स्थित है और भविष्य में जयपुर के एक विकसित क्षेत्र के रूप में उभरने की संभावना है।

तीसरी योजना पटेल नगर के तहत जेडीए ने कुल 270 भूखंडों का आवंटन करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस योजना के लिए अब तक अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब तक 23,649 आवेदन ही इस योजना के लिए प्राप्त हुए हैं। पटेल नगर योजना में केवल MIG-A और MIG-B श्रेणियों के भूखंड उपलब्ध हैं, और इसकी आरक्षित दर 18,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है। अन्य योजनाओं की तुलना में पटेल नगर योजना में कम आवेदन आने का मुख्य कारण इसका लोकेशन और अपेक्षाकृत कम सुविधाएं होना माना जा रहा है।

जेडीए ने इन योजनाओं में आवेदन शुल्क 1,000 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) निर्धारित किया है, जिससे अब तक 20.55 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। यह शुल्क पहले 300 रुपये था, जिसे बाद में 500 रुपये किया गया और अब इसे 1,000 रुपये कर दिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है। इच्छुक आवेदक जेडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। अब 8 फरवरी तक आवेदन करने का मौका दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

ये योजनाएं खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन अवसर हैं, जो जयपुर में किफायती दरों पर अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। जेडीए की यह पहल जयपुर के रियल एस्टेट सेक्टर को एक नई दिशा देने के साथ-साथ आम लोगों को सस्ती दरों पर प्लॉट उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें