फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Gas Leak: जयपुर में फिर लीक हुई गैस, प्रशासन अलर्ट; खाली कराया गया इलाका

Thu, 27 Feb 2025 02:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Gas Leak: जयपुर में गुरुवार सुबह गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। घटना करधनी थाना इलाके की है। यहां एक निजी कंपनी की अंडरग्राउंट सीएनजी गैस पाइप लाइन में रिसाव हुआ। इसके बाद गैस तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन
गैस लीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के करधनी थाना इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब टोरेंट कंपनी की अंडरग्राउंड सीएनजी गैस पाइप लाइन लीक हो गई। यह घटना 9 दुकान इलाके के पास हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गैस लीक होने की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, सिविल डिफेंस टीम और टोरेंट कंपनी का फील्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया भी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर रवाना हुए। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली कराया गया और वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।

विज्ञापन

सप्लाई बंद, मरम्मत कार्य जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पीएनजी गैस सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई। जांच में पाया गया कि 90 एमएम MDPE पाइपलाइन में करीब डेढ़ इंच का पंचर हो गया था, जिससे गैस तेजी से लीक हो रही थी। मरम्मत कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिसके तहत गड्ढे को जेसीबी से चौड़ा किया गया और पाइप पर क्लैंप लगाया गया। इसके बाद लीकेज को पूरी तरह बंद कर पाइप में बची गैस को रिलीज किया गया, जिससे आसपास के इलाके को सुरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की कड़ी निगरानी
पूरे घटनाक्रम पर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी खुद नजर बनाए हुए हैं और लगातार संबंधित टीमों के संपर्क में हैं। फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और पुलिस के संयुक्त प्रयास से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। फिलहाल गैस लीकेज को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गैस गंध या रिसाव की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें