फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जन्मदिन की पार्टी में हुई हत्या, इक्का क्लब हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, ओपन जेल के 2 कैदी भी शामिल

Tue, 14 Jul 2026 11:31 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इक्का क्लब में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भरतपुर ओपन जेल के उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मानसरोवर स्थित न्यू आतिश मार्केट के इक्का क्लब में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भरतपुर ओपन जेल से आए दो आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी भी शामिल हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि घटना रविवार देर रात की है। सूचना मिली थी कि इक्का क्लब में मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में मानसरोवर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: Ajmer: जेएलएन अस्पताल में गलत इलाज से मरीज की मौत? जांच रिपोर्ट बदलने से हुई गड़बड़, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन


जन्मदिन की पार्टी में हुआ विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि क्लब बंद होने के बाद क्लब संचालक अशोक जांगिड़ का परिचित अनुज गुर्जर अपने साथियों के साथ छत के रास्ते क्लब में दाखिल हुआ। रात करीब तीन बजे जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पीने के समय आपसी विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अन्नू गुर्जर पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुज गुर्जर, राजेश गुर्जर उर्फ सुगड़ सिंह, कुलदीप उर्फ कल्लू गुर्जर, गोविंद शर्मा, हनुमान सिंह, दिक्षांत, चंद्र सिंह और बबलू को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा घटनास्थल से एक संदिग्ध कार भी जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार कुलदीप उर्फ कल्लू और राजेश उर्फ सुगड़ सिंह भरतपुर ओपन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी हैं। पुलिस के अनुसार कुलदीप दो हत्या के मामलों में, जबकि राजेश दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। दोनों पैरोल की अवधि के दौरान अपने साथियों के साथ जयपुर पहुंचे थे और जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर पहले भी दौसा के चर्चित डॉक्टर दंपति शूटआउट मामले में आरोपी रह चुका है। फिलहाल पुलिस हत्या की वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें