फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: दीया कुमारी ने की प्री-बजट बैठक; बोलीं- स्वस्थ और समृद्ध राजस्थान बनाने में नहीं होगी संसाधनों की कमी

Tue, 18 Jun 2024 04:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है, जिससे 'सबका साथ सबका विकास' अवधारणा को बल मिलेगा।
विज्ञापन
प्री बजट बैठक को संबोधित करतीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी में कहा कि लोकतंत्र का आधार गुड गवर्नेंस होता है। हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है, जिससे 'सबका साथ सबका विकास' अवधारणा को बल मिलेगा। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बजट पूर्व बैठक को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत सुगम और संवेदनशील बनाने की और अग्रसर है, जिससे स्वास्थ्य को विकास परिकल्पना में अग्रिम पंक्ति में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया है। उन्होंने कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ सुनिश्चितता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप स्वस्थ और समृद्ध राजस्थान बनाने के लिए वित्तीय संसाधनों में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें