फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: योग प्रशिक्षकों की वेतन बढ़ोतरी-स्थायी पदों की मांग तेज, 10 दिन में समाधान न होने पर दी ऐसी चेतावनी

Fri, 01 Aug 2025 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: योग प्रशिक्षकों ने वेतन बढ़ोतरी और स्थायी पदों की मांग तेज कर दी है। साथ ही समाधान न होने पर उन्होंने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। प्रशिक्षकों ने भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार अपने वादों को निभाए।
विज्ञापन
योग प्रशिक्षकों ने वेतन बढ़ोतरी और स्थायी पदों की मांग तेज की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य भर के 3500 आयुर्वेद योग प्रशिक्षकों ने राजस्थान सरकार से फुलटाइम वेतन और स्थायी पद सृजन की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे राजधानी जयपुर में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर हैरिटेज में जर्जर इमारतों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू, अब तक 126 भवन चिन्हित किए
 
प्रशिक्षकों ने बताया कि वे जुलाई 2021 से महज ₹5000 से ₹8000 मासिक मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं। 8 जुलाई 2025 को शहीद स्मारक पर हुए धरने के दौरान सरकार ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।
विज्ञापन



 
प्रशिक्षकों ने भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार अपने वादों को निभाए। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान ने संगम पोर्टल के माध्यम से देश में सबसे अधिक योग सत्र आयोजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Salumbar: लसाड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, बाल अपचारी निकला गिरोह का मास्टर माइंड
 
प्रशिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के अपने संकल्प को लेकर गंभीर है, तो उन्हें फुलटाइम वेतन और स्थायी पद देने की दिशा में शीघ्र निर्णय लेना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें