फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime: नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का वीडियो शेयर करने वाला गिरफ्तार, FB और मोबाइल कंपनी से निकाला रिकॉर्ड

Fri, 28 Apr 2023 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्ची संग सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी का फेसबुक और मोबाइल कंपनी से रिकॉर्ड निकाला।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सांगानेर इलाके की मालपुरा गेट थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से सामूहिक का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फेसबुक और मोबाइल कम्पनी से रिकॉर्ड लेकर मुल्जिम की पहचान कर उसे सलाखों के पीछे डाल दिया।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचन्द यादव ने बताया कि नेशनल काइम रिकॉर्ड ब्यूरो से चाइल्ड पोनोग्राफी के संबंध में एक टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त की गई। इस पर प्रकरण संख्या 10/ 2023 धारा 67 बी आईटी एक्ट धारा 13/14 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण नियम 2020 में दर्ज किया गया। प्रकरण में फेसबुक व मोबाइल कम्पनी से रिकॉर्ड प्राप्त कर मुल्जिम की पहचान की गई।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने लिया रिमांड...
मुल्जिम की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व अवनीश कुमार शर्मा  के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त सागांनेर जयपुर पूर्व राम सिंह के निकट सुपरविजन में सतीश चन्द थानाधिकारी मालपुरा गेट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सहायता और प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर मुल्जिम महंथ यादव उर्फ अशोक मास्टर पुत्र स्वर्गीय सुक्खु यादव निवासी गांव छीतोनी बाजार, पुलिस हनुमानगंज, जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश को केसर चौराहा मुहाना से दस्तयाब कर प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया। मुल्जिम को 27 अप्रैल को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। मुल्जिम से पूछताछ और इन्वेस्टिगेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें