फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: CM ने शासन सचिवालय में फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका और मौलिक कर्तव्य पढ़ने से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 15 Aug 2023 02:44 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जयपुर में स्थित शासन सचिवालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान संविधान की उद्देशिका और मौलिक कर्तव्य पढ़ने से वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। आजादी का पर्व आज प्रदेश भर में मनाया गया।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। उन्होंने मौके पर उपस्थित सचिवालय के कर्मचारियों और उनके परिजनों से मिलकर लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में संविधान की उद्देशिका और मौलिक कर्तव्यों के वाचन से बने विश्व रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट भेंट किया। यह सर्टिफिकेट वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के इंडिया एडिशन की ओर से राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग को दिया किया गया है। 

नवीन जैन ने बताया कि देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल के तहत प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्यक्रमों में शामिल अतिथियों द्वारा संविधान की उद्देशिका और मौलिक कर्तव्यों का वाचन किया गया। इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड बुक में सम्मिलित किए जाने के लिए शाला दर्पण और पीएसपी पोर्टल पर एक मॉड्यूल तैयार करवाया गया। इस पोर्टल पर समस्त विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम के प्रतिभागियों की संख्यात्मक सूचना के साथ ही फोटो और वीडियो भी अपलोड किए गए। कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान वाचन किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन किए अर्पित
इससे पहले सीएम गहलोत अमर जवान ज्योति पहुंचे। जहां गहलोत ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। साथ ही उन्होंने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय सेना और राज्य सरकार के अधिकारी, पूर्व सैनिक, उनके परिजन और आमजन उपस्थित रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें