फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: क्लासमेट ने किया कोचिंग छात्रा से रेप, नशीली चाय पिलाकर बनाया न्यूड वीडियो, मना करने पर सिगरेट से दागा

Sun, 27 Aug 2023 02:11 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में शर्मसार करने वाला मामला आया है। बताया जा रहा है कि साथ में पढ़ने वाले क्लासमेट ने छात्रा से रेप किया। हैवान छात्र ने नशीली चाय पिलाकर बेहोश हुई छात्रा का न्यूड वीडियो बनाया। छात्रा के मना करने पर सिगरेट से दागा।
विज्ञापन
हैवान बना साथ में कोचिंग करने वाला छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में कोचिंग में पढने वाली छात्रा के साथ दोस्ती कर नोट्स के बहाने कमरे पर बुलाया और रेप किया। विरोध करने पर छात्रा को सिगरेट से दागा। न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन


जयपुर में एक साथ कोचिंग करने वाली छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट में कहा है कि छात्र ने कोचिंग पढने वाली छात्रा के साथ दोस्ती की। उसके बाद नोट्स देने के बहाने कमरे पर बुलाया। छात्रा को नशीली चाय पिलाई और रेप किया। साथ में न्यूड वीडियो बनाई। छात्रा के मना करने पर सिगरेट से दागा। बाद में हैवान उस वीडियो के दम पर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।

21 वर्षीय पीड़िता ने शिप्रा पथ थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो बासवाड़ा निवासी 21 साल की युवती  है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि मई 2022 से वह शिप्रापथ इलाके में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। कोचिंग में पढ़ने जाने के दौरान उसकी मुलाकात अंकित मीणा से हुई थी। आरोप है कि पढ़ाई को लेकर बातचीत के दौरान आरोपी अंकित ने उससे दोस्ती कर ली। जुलाई 2022 में मिलने पर उसके पास इंपॉर्टेस नोट्स देना बताया। उसके कमरे पर रखे नोट्स को देने के लिए साथ चलने के लिए दबाव बनाया। साथ चलने की हामी भरने पर बाइक पर बैठकर कमरे पर ले गया।
विज्ञापन


पहली बार उसके कमरे पर आयी है तो उसे चाय पीने के लिय दबाव बनाया। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दी। बेहोशी की हालत में आरोपी अंकित ने उसके साथ रेप कर न्यूड वीडियो बना लिए। छात्रा को होश आने पर विरोध किया तो न्यूड वीडियो दिखाकर चुप रहने की कहा। न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलर  देहशोषण कर रुपये ऐंठने लगा। विरोध करने पर उसके शरीर को सिगरेट से जलाकर टॉर्चर करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों के साथ शिप्रापथ थाने में पीड़िता ने आरोपी क्लासमेट अंकित मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें