जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में बुधवार को पुनर्मतदान हो रहा है। नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था और 14 सितंबर को मतगणना के दौरान कुछ ईवीएम में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद संबंधित बूथों पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया। पुनर्मतदान वार्ड 9, 18, 25 और 34 में हो रहा है। वार्ड 34 में दो बूथ शामिल हैं, इसलिए कुल पांच बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।
वार्ड 9, बूथ 111 – 26%
वार्ड 18, बूथ 225 – 25%
वार्ड 25, बूथ 343 – 24.93%
वार्ड 34, बूथ 477 – 12.75%
वार्ड 34, बूथ 484 – 17.73%
सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान वार्ड 9 के बूथ 111 पर 26 प्रतिशत रहा। वहीं सबसे कम वोटिंग वार्ड 34 के बूथ 477 पर 12.75 प्रतिशत दर्ज की गई।
मतदान का 3:00 बजे तक का प्रतिशत
वार्ड 9 - 59.90%
वार्ड 18 -58.03 %
वार्ड 25 - 63.60%
वार्ड 34 - 47.34
(बूथ नंबर 477- 37.82, बूथ नंबर 484 - 55.99)
यह भी पऐं- राजस्थान मौसम: मानसून की विदाई कब से? 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें जयपुर समेत पूरे प्रदेश का मौसम
पुनर्मतदान के बाद इन चार वार्डों की चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी और संबंधित सीटों के अंतिम परिणाम स्पष्ट होंगे। जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं, ऐसे में इन सीटों के नतीजे नगर निगम की अंतिम तस्वीर में भी शामिल होंगे। री-पोलिंग पूरी होने के बाद 17 सितंबर को मतगणना होगी। जयपुर नगर निगम के इन चार वार्डों के चुनाव परिणाम भी गुरुवार को जारी किए जाएंगे।